सिलेंडर फटने से लगी आग,बाल बाल बचे लोग
रामसनेहीघाट बाराबंकी
रामसनेहीघाट के ग्राम पंचायत सिल्हौर में सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई,जिससे रसोई में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।पीड़ित राजकिशोर मिश्रा ने बताया की वह सुबह ही गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर आये थे और इसके थोड़ी देर बाद ही जैसे खाना बनने के लिए गैस को जलाया गया सिलेंडर फट गया,दमकलकर्मियो ने पहुच कर आग पर काबू पाया,जिससे किसी को चोट तो नही आई लेकिन रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।मौके पर असन्दरा थानाध्यक्ष मय पुलिसकर्मियों के साथ भी मौजूद रहे।पीड़ित ने बताया कि राजस्व प्रशासन की तरफ से मौके पर लेखपाल तो पहुचे लेकिन बिना किसी जांच पड़ताल के ही लिख कर दे दिया कि नुकसान नही हुआ है।

0 टिप्पणियाँ