जिला प्रोग्राम अधिकारी संजीव गुप्ता व ई.एम.ई राजकुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया
संकटकाल में 108, 102 एंबुलेंसे वरदान साबित हो रही
नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट शिवम् पटेल
शिवगढ़ (रायबरेली) कोरोना संकटकाल में 108, 102 एंबुलेंसे वरदान साबित हो रही। विदित हो कि वर्तमान समय में समूचे विश्व में कहर ढा रही कोरोना महामारी अब तक लाखों लोगों को अपनी चपेट में लेकर मौत की नींद सुला चुकी है। जिससे भारत भी अछूता नही है। शहर से लेकर गांव तक तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से हर कोई भयभीत है। दिन-ब-दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोरोना के इस संकट काल में जहां हर किसी को अपनों की चिंता सता रही है, वहीं 108, 102 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना फाइटर्स बनकर लोगों का जीवन बचा रहे हैं। जी.वी.के.ई.एम.आर द्वारा संचालित 108, 102 एंबुलेंस सेवा कोरोना संकटकाल में लोगों के वरदान साबित हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में तैनात 108, 102 एंबुलेंसों का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रोग्राम अधिकारी संजीव गुप्ता व ई.एम.ई राजकुमार ने बताया कि जिले में उनकी टीम समूचे जिले कोरोना योद्धा के रूम में कार्य कर रही है। श्री गुप्ता ने बताया कि जिले में 108 एंबुलेंस की 44 गाड़ियां, 4 ए.एल.एस. एवं 102 की 40 गाड़ियां संचालित है जो पूरी तरह से नि:शुल्क रूप से अपनी सेवाएं दे रही हैं। श्री गुप्ता ने बताया कि जिले में 108 की 15 एंबुलेंसे कोरोना मरीजों को एल वन हॉस्पिटल ले जाने के लिए लगाई गई। जिममें तैनात कर्मचारी कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर पूरी तत्परता के साथ अपना कार्य कर रहे है। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोग्राम अधिकारी संजीव गुप्ता व ई.एम.ई राजकुमार ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ आने वाले मरीजों से बात की और 108,102 एम्बुलेंस द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के विषय में जाना। सीएचसी शिवगढ़ में 108, 102 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी भानु प्रताप सिंह, पायलट मोहम्मद हारुन, रामपाल आदि स्टाफ के संतोषजनक कार्य को देखते हुए जिला प्रोग्राम अधिकारी संजीव गुप्ता व ई.एम.ई राजकुमार ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर उपस्थित मरीजों एवं तीमारदारों ने एंबुलेंस सेवा की सराहना करते हुए बेहतर सेवा के लिए विभाग के कर्मचारियों एवं उच्चाधिकारियों की सराहना की।

0 टिप्पणियाँ