व्यापार की धार के वाहक हैं अल्पसंख्यक - मुकेश रस्तोगी
- अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. एम.आई. जावेद का हुआ स्वागत
नीलम ब्यूरो, दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
रायबरेली, 19 अगस्त, 2020!
जिला समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के ततवाधान में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा0 एम.आई. जावेद का अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में स्वागत किया गया। इस अवसर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि अल्पसंख्यक व्यापार की धार के वाहक हैं। किसी भी शहर में प्रवेश करते ही आम जनता की सेवा के लिए व्यवसायिक रूप से अल्पसंख्यक वर्ग मिल जाता है। अल्पसंख्यक वर्ग आत्म निर्भरता की मिशाल है। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष शशि कुमार यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है। समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व विकास के लिए हमेशा संघर्ष किया। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. एम.आई. जावेद ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करता रहूँगा।
इस अवसर पर प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव, राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय कुमार पासी, सुखराज वर्मा एडवोकेट, शत्रुघ्न पटेल ‘बेताब’, मो0 शाकिब कुरैशी, मो. अल्ताफ उर्फ बबलू, इजहार खाँ अज्जू, अब्दुल रशीद, मो0 आजम, रामकेत पासी, अजय पासी आदि लोग उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ