चक मार्ग एवं हरिजन आबादी को पूर्व प्रधान ने किया कब्जा ग्रामीणों की शिकायत के बाद नहीं हो रही कार्रवाई।

चक मार्ग एवं हरिजन आबादी को पूर्व प्रधान ने किया कब्जा ग्रामीणों की शिकायत के बाद नहीं हो रही कार्रवाई।




 बछरावां रायबरेली-तहसील प्रशासन और कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल के संरक्षण में सरकारी जमीने आरक्षित जमीन,तालाब खेल का मैदान खलिहान चक मार्ग पर अवैध कब्जे बदसूरत जारी हैं।आलम तो यह है की शिकायतकर्ता निवासी ग्राम महेरी विकासखंड बछरावां के वीर प्रकाश पुत्र द्वारिका व अन्य ग्रामीणों द्वारा थाना दिवस समाधान दिवस,जिला अधिकारी जनसुनवाई पोर्टल की शिकायत के बावजूद पूर्व प्रधान को कानूनगो प्रदीप श्रीवास्तव और क्षेत्रीय लेखपाल अजय चौधरी के संरक्षण में पूर्व प्रधान लाल बहादुर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम महेरी के द्वारा चक मार्ग पर सरहंगी से इंजन रखकर और हरिजन आबादी पर कब्जा किया गया।शिकायतकर्ता के अनुसार गाटा नंबर 575 खलिहान की भूमि 574 खेलकूद का मैदान बंजर जमीन गाटा नंबर 222 पर सफेदा के पेड़ लगाकर और बछरावां से फतेहपुर मार्ग पर सड़क के किनारे बेशकीमती जमीन पर मकान बना कर कब्जा किया गया।आलम तो यह है दर्जनों बार शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही उल्टे शिकायतकर्ता को लेखपाल और कानूनगो द्वारा धमकाया भी जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ