आईटीआई शिवगढ़ में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त

नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट संदीप कुमार




शिवगढ़ रायबरेली
राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा अर्हकारी शैक्षिक योग्यता की मेरिट आधारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आठवीं, हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आईटीआई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के अवसर शिवगढ़ आईटीआई में अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गयी।
 प्राचार्य स्नेह लता पाठक के अनुसार 12 ट्रेड ,24 यूनिट ,396 सीटें शिवगढ़ आईटीआई में उपलब्ध है।जहां छात्राओं के लिए 35% का विशेष  निर्धारित किया गया इसी के साथ साथ अनुसूचित जाति के लिए 21% ,अनुसूचित जनजाति के लिए 2% ,अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% का आरक्षण शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। 1 वर्षीय और 2 वर्षीय पाठ्यक्रमों के साथ साथ छात्राओं के लिए फैशन डिजाइनिंग, ड्रेस डिजाइनिंग, मेस्टा एस्ट्रोलॉजी जैसी कुछ विशेष ट्रेड शिवगढ़ आईटीआई में उपलब्ध है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ