एचसी जतुवा टप्पा मे एंटीजन किट द्वारा 64 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट

एचसी जतुवा टप्पा मे एंटीजन किट  द्वारा 64 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट


नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


 सतावं, रायबरेली ।।  सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र जतुवा टप्पा के अधीक्षक डॉक्टर ब्रजेश कुमार के सानिध्य मे गठित  स्वास्थ्य टीम लगातार क्षेत्र मे  कोरोना  संक्रमित मरीजों का पता लगाने के लिए एंटीजन किट द्वारा परिक्षण किया जा रहा है । इसी परिपेक्ष मे आज   स्वास्थ्य विभाग की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतुवा टप्पा मे  एंटीजन किट द्वारा  कोरोना के टेस्ट किया गया । राहत की बात यह रही कि सभी 64 लोगो के टेस्ट नेगेटिव पाए गए । आपको बता दें कि सीएचसी जतुवा टप्पा में उमड़ रही भीड़ के चलते आशाओं  एवं ग्रामीण कोरोना संक्रमण के भय से आशाकित  हो रहे थे,  प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने सीएचसी पर ही  स्वास्थ्य टीम ने कैम्प लगाकर  64 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया, जिसमें आशा बहुओं की ग्रामीणो के घर घर जाकर कोरोना टेस्ट कराने मे अहम भूमिका थी । डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया  एंटीजन किट  प्रयास मात्रा में उपलब्ध थी,  जिसमें से  64 लोगों का परीक्षण किया गया उनमें से किसी को भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला है,  जो  स्वास्थ विभाग के लिए राहत की बात है ।  यह कार्यक्रम शासन के दिशा निर्देश अनुसार लगातार जारी रहेगा ।
 इस अभियान में डॉक्टर  जयप्रकाश,  डॉ अंकुर मिश्रा डॉक्टर रतनलाल,   लैब टेक्नीशियन -  अविनाश,  योगेश,    ए. टे. - अजय सिंह,    बीसीपीएम  - सुनील गुप्ता,   लैब असिस्टेंट - सूरज, फार्मासिस्ट -  संदीप,  शशांक,  एमपीडब्ल्यू  - दीपक,  डी आर ए -  मनीष,   स्वीपर - अभिषेक, ने  स्वास्थ्य परीक्षण किया  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ