पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती
नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट-संदीप कुमार
दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
शिवगढ़ रायबरेली
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय शिवगढ़ पर भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर गणेश शंकर मिश्रा पूर्व पीसीसी सदस्य ने संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पद चिन्हों पर चलते हैं देश को सूचना क्रांति आदि के माध्यम से ऊंचाइयों पर पहुंचाया पूर्व प्रत्याशी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साहब शरण पासी ने कहा की राजीव जी ने पंचायती राज संशोधन एक्ट लागू करके गांव के विकास की बुनियाद रखी गिरजेश श्रीवास्तव ने कहा कि राजीव जी ने 18 साल के युवाओं को मताधिकार देकर देश की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया पराग प्रसाद रावत सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कहा कि स्वर्गीय भारत रत्न राजीव गांधी ने संयुक्त राष्ट्र संघ में विकासशील देशों के परमाणु निरस्त्रीकरण के अभियान पर कहां पहले परमाणु संपन्न देश अपने परमाणु हथियार नष्ट करें तब भारत देश एनबीटी पर हस्ताक्षर करेगा आतंकवाद से जब पंजाब जल रहा था वहां पर समझौता करके पंजाब मे अमन चैन कायम किया जवाहर नवोदय विद्यालय की देश में स्थापना करके प्रतिभावान छात्रों को इंटरमीडिएट तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई उक्त अवसर पर रामकिशोर मौर्य, गोविंद नारायण त्रिपाठी, ईश्वर कुमार पासी ने विचार रखे उक्त अवसर पर रामचरण पासी, दिनेश यादव, संजय सिंह, संजय पांडे, मोहम्मद रईस कार्यालय प्रभारी राजेंद्र सिंह भदोरिया,जानकी शरण जयसवाल,सचिनअवस्थी, विवेकानंद चौरसिया सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी पंडित राम शंकर शुक्ला,रामसुमिरन आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ