डीएम की मार्मिक अपील कोरोना संक्रमण से डरे नहीं,
कोविड-19 से बचने का दो गज की दूरी मास्क जरूरी व क्वाॅरन्टाइन और आॅइसोलेशन ही है सबसे बेहतर तरीका: शुभ्रा सक्सेना
नीलम ब्यूरो, दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
रायबरेली 06 अगस्त, 2020
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना आमजनमानस ने मार्मिक अपील की है कि कोविड-19 (कोरोना वायरस) के बढ़ते हुए संक्रमण की प्रभावी रोकथाम एवं बचाव हेतु कोविड-19 (कोरोना वायरस) की गम्भीरता को लेने व सर्तकता बरतने को कहा है कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जब तक कि घर से बाहर निकलना अनिवार्य न हो, न निकलें। घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाए व सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखें। लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है, सभी से अपील है कि डरे नहीं, संयम रखें और उचित सावधानियों का कठोर रूप से पालन करें, इस बीमारी से बचने के लिए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी, क्वाॅरन्टाइन और आॅइसोलेशन ही सबसे बेहतर तरीका है।
कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रकार के उपाय किये जा रहें है। इस समय प्रत्येक नागरिक एक सिपाही है, जिसे कोरोना वायरस की रोकथाम की जंग में अपनी सहभागिता प्रदान करना अति आवश्यक है। यदि आपको, आपके परिवारजनों या आपके आसपास के किसी भी व्यक्ति को खाॅंसी, बुखार, साॅंस लेने में तकलीफ हो तो तत्काल जनपद में स्थापित एकीकृत कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेन्टर के दूरभाष नंबर 0535-2203214, 2203320, 9532748340, 9532511074, 9532647079, 0535-2208145, 2701703, 2203214, 2701702 पर अविलम्ब सूचना दें। साथ ही तत्काल नजदीकी चिकित्सालय यथा-जिला अस्पताल, सीएचसी में जाकर अपनी कोविड-19 (कोरोना वायरस) की निःशुल्क जांच करायें एवं ईलाज कराकर स्वयं व दूसरों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने में आगे आयें तथा एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करें। आपका यह कदम कोरोना संक्रमण के फैलाव की कड़ी को तोड़ने के लिये अति आवश्यक है।

0 टिप्पणियाँ