कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज

कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव


फूलपुर/आजमगढ़
फूलपुर तहसील के अन्तर्गत 
ग्राम पंचायत कतरा कोटिया
के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ एकजुट होकर सरकार द्वारा दी जाने वाली 
सहायता जैसे, गेहूं,चावल,मिट्टी का तेल इत्यादि,को पूरे गांव में नियमानुसार वितरण करने के लिए एक रणनीति बनाई
लोगो का कहना है कि कतरा कोटिया ग्राम सभा के कोटेदार विष्णु दत्त जो कि सभी लोगो को राशन कम देता है और पैसा अधिक लेता है जबकि सरकार द्वारा प्रति यूनिट राशन 5 किलो दिया जाता है परन्तु कोटेदार प्रति यूनिट 4 किलो राशन ही देता है पूछने पर अधिकारियो की दुहाई देता है उसके अनुसार वह अधिकारियो को कमीशन देता है तभी वह राशन लाता है ।कोटेदार के इस रवैए से जनता परेशान है ।प्रवासी मजदूर और भूमिहीन लोग काफी आक्रोशित है उनका कहना है कि कोटेदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी तब हो सकता है कि,सभी को उनके अधिकार के हिसाब से राशन मिले।इस अवसर पर नरसिंह चौहान,दिनेश कुमार , दिलश्याम चौहान, राजेन्द्र चौहान,रामपाल, विजयसिंह चौहान, शिवपूजन चौहान,रामधारी गौतम,अमरसिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ