ऊटवा मे जमकर हुआ घोटाला जिम्मेदार मौन
अक्षयमेल समाचार
बाराबंकी ।। विकासखंड दरियाबाद की ग्राम पंचायत उटवा की सफाई व्यवस्था इन दिनों पटरी से उतर चुकी है गांव में फैला गंदगी का साम्राज्य कीचड़ से लबरेज नालियां शासन की सफाई व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रही है।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत उटवा में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जहां पर तैनात सफाई कर्मी कभी-कभार आता है तो ग्राम प्रधान के घर के आसपास सफाई करके वापस चला जाता है कीचड़ के कारण नालियां चोक हो गईं हैं जिससे मुख्य रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है वहीं गंदगी के कारण बरसात की उमस भरी गर्मी से वायरल जैसी संक्रामक बीमारियों से बच्चे पीड़ित हो रहे हैं फिर भी इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है राजीव गांधी योजना से बने हुए सरकारी डामरी कृत मार्ग पर भी जगह-जगह कूड़ा करकट के ढेर लगे हुए हैं वहीं गांव के अंदर तक जाने वाले रास्तों पर भी लोगों ने अपने पालतू जानवरों को बांधकर गंदगी फैलाने की मुहिम छेड़ रखी है करीब आधा दर्जन सरकारी नालिया मिट्टी से पटी पड़ी हुई है ।
यहा तक कि लोगों द्वारा सरकारी सम्पत्ति को पहुंचाया जा रहा नुकसान गांव में लगे खड़ंजे और सरकारी नालियों की ईंट तक खोद कर अपने अपने मकानों में लगा लिए यहाँ पर शौचालय की स्थिति बहुत ही खराब है शौचालय मे जमकर घोटाला हुआ हेंडपंप पूरी तरह से शराब पडे है कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई लेकिन जिम्मेदार फिर भी मौन है जब आलाधिकारियों द्वारा जांच की जाये तो मामला खुल कर सामने आ जायेगा ।

0 टिप्पणियाँ