कोरोना से तकनीकी सहायक की मौत
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
फूलपुर /आज़मगढ़
कोरोना पाजटिब पाए गए तकनीकी सहायक की मृत्यु की खबर से ब्लाक कर्मियों में मचा हड़कंप ।सभी इस संक्रमण से बचने के उपायों के बीच भी भयभीत नजर आ रहे ।इस बीच ग्राम पंचायत अधिकारी आपस मे बैठक कर कार्य करने की असमर्थता जाहिर करने की अपने सगठन के लोगो से बात कर रहे है ।हर तरफ अफरा तफरी मची है ।8अगस्त को फूलपुर ब्लाक प्रागण में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर की जांच टीम द्वारा 68ब्यक्तियों की जांच के बाद तीन तकनीकी सहायक सहित खण्ड बिकास अधिकारी का ड्राइवर कोरोना पाजटिब पाया गया था ।और सभी को चक्रपान पुर में कॉर्न टाइन किया गया था ।जहाँ बलिया निवासी तकनीकी सहायक अरबिंद द्वितीय की मौत हो गयी ।मौत की खबर से ग्राम पंचायत ग्राम विकास अधिकारी सहित सफाई कर्मी पंचायत मित्रो में हड़कम्प मचा है ।कैसे किया जाय काम कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है ।और अभी तक कोई बैक्सीन नही बनी इस महामारी का आखिर सुपर फिसलटी वाले अस्पताल में इन मरीजों को कोन सी दबा दी जा रही है ।

0 टिप्पणियाँ