सर्वजनिक शौचालय निर्माण में बाधा डालने वाले दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग- प्रधान


शिवम् पटेल दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली

बछरावां रायबरेली सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर जहां एक तरफ सरकार एंटी भू माफिया टास्क फोर्स बनाकर जमीनों पर कब्जे रोकने की कोशिश कर रही है।वहीं दूसरी तरफ दबंगों द्वारा बंजर जमीनों पर अवैध कब्जे बदसूरत जारी किए हुए हैं।मामला बछरावां विकासखंड के ग्राम सभा पहनासा के ग्राम प्रधान सूर्यपाल यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी और क्षेत्रीय लेखपाल विवेक सिंह ने ग्राम सभा के प्रस्तावित गाटा संख्या 876 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम वासियों के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शुरू कराया,तो गांव के बद्री प्रसाद पुत्र गया प्रसाद करमचंद पुत्र बसंत लाल सूरज कुमार पुत्र रामकुमार ग्राम सलेमपुर के रोजगार सेवक राजबहादुर पुत्र सत्यनारायण आशुतोष पुत्र राजबहादुर  रामकली पत्नी सत्यनारायण व केश कली पत्नी राजबहादुर इन सभी लोगों ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य नहीं करने दिया। जबकि मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान सूर्यपाल यादव ने प्रस्तावित जमीन लेखपाल विवेक कुमार द्वारा चिन्हित की गई थी।वही दबंगों की दबंगई का आलम तो यह है कि बद्री प्रसाद पुत्र गया प्रसाद अपनी लाइसेंसी बंदूक से ग्राम पंचायत अधिकारी प्रधान व क्षेत्रीय लेखपाल को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।कि यहां पर हमारे कब्जे की जमीन पर निर्माण कराया जाएगा तो लोगों की जान लेकर ही रहूंगा।वहीं दूसरी तरफ प्रस्तावित सार्वजनिक शौचालय निर्माण में बाधा करने के विरुद्ध क्षेत्रीय लेखपाल ग्राम प्रधान व पंचायत अधिकारी ने थाना अध्यक्ष बछरावां को लिखित शिकायत देकर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ आलम तो यह है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत पर बछरावां पुलिस द्वारा मुकदमा भी पंजीकृत किया गया लेकिन दबंगों की दबंगई का आलम तो यह है कि पूर्व बंजर जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हटा रहे जिस पर ग्राम प्रधान सूर्यपाल यादव पहनासा द्वारा और ग्राम पंचायत अधिकारी ने उप जिला अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर दबंगों के खिलाफ बंजर जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शिकायत दर्ज करा कर कब्जा हटवाने की मांग की गई। वही आज ग्राम प्रधान के साथ ग्राम पंचायत सदस्य व सैकड़ों ग्रामीण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खंड विकास अधिकारी से सर्वजनिक शौचालय निर्माण में बाधा डालने वाले दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ