प्रवासी मजदूरों व बेरोजगारों के रोजगार के लिए लगाया गया प्रशिक्षण शिविर



प्रवासी मजदूरों व बेरोजगारों के रोजगार के लिए लगाया गया प्रशिक्षण शिविर

नीलम ब्यूरो/शैलेंद्र गौतम, दैनिक अक्षय मेल रायबरेली

बछरावां, रायबरेली -- शासन की मंशा के अनुरूप प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रवासी श्रमिकों को उद्योग स्थापना पंजीकरण के लिए बछरावां विकास खंड सभागार में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्यामलाल ने आए हुए प्रवासी श्रमिकों को विस्तृत से सूक्ष्म उद्योग के बारे में बताया। इसमें कैसे ग्रामोद्योग लगाया जाए और किस प्रकार सहायता व सुविधाएं उद्यमियों को सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इसके बारे में विस्तार से अवगत कराया वही यह भी बताया कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना जिसमें अधिकतम दस लाख रुपए का लोन सरकार द्वारा दिया जाता है। जिस पर ब्याज सरकार स्वयं वहन करती है। वही भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत पचीस प्रतिशत लोन में सब्सिडी भी सरकार प्रदान करती है। वही चयनित उद्यमियों को एक सप्ताह का प्रशिक्षण इंडियन बैंक के सहयोग प्रदान किया जाएगा। एक तरफ कोरोना काल में जहां एक तरफ प्रवासी श्रमिक बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं उनके लिए यह योजना वरदान साबित होगी। ग्रामोद्योग से स्वरोजगार के साथ ही साथ दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकें। उक्त कैंप में लगभग सम्पूर्ण विकासखंड के सभी गांवों से सैकड़ों प्रवासी श्रमिकों ने प्रतिभाग किया और रोजगार के प्रति रुचि दिखाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ