अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन ने किया खड़ंजे का निरीक्षण
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
आजमगढ़,कस्बे के स्थित गौ आश्रय में लग रहे खड़ंजा निर्माण को चेयरमैन अशोक चौहान व अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने स्थलीय निरीक्षण कर ईट की गुडवत्ता देखी ,साथ ही ठेकेदार को हिदायत दी कि यदि ईंट गुडवत्ता ठीक न होने की दशा में नही होगा भुगतान ,बताते चलें कि चार दिन पूर्व उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी ने गौ आश्रय का निरीक्षण किया ,तो देखी की गाये कचरा में खड़ी थी , जिसे देखकर अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में तत्काल प्रभाव से गायों के नीचे खड़ंजा लगाने को कहा निर्देशन के क्रम में शनिवार से ही खड़ंजा निर्माण कार्य शुरू हो गया ,रविवार को पूर्वान्ह 11,00 बजे चेयरमैन अशोक चौहान ,अधिशासी अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया जहा खड़ंजा निर्माण कार्य हो रहा था ,ठीकेदार को निर्देशित किया कि ईट की गुडवत्ता खराब पाए जाने पर नहीं होगा भुगतान ।
0 टिप्पणियाँ