विद्युत उपकेंद्र पुष्पनगर अंतर्गत कौरा गहनी गांववासियों की जर्जर विद्युत तार बदलने की मांग

विद्युत उपकेंद्र पुष्पनगर अंतर्गत कौरा गहनी गांववासियों की जर्जर विद्युत तार बदलने की मांग

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव


आजमगढ़
विद्युत उप केंद्र पुष्पनगर अंतर्गत कौरा गहनी गांव के यादव पुरवा में  जर्जर एलटी तार के चलते आये दिन लो वोल्टेज  की समस्या होती रहती है ।अक्सर तार टूट कर गिर जाने से गांववासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के विकास ,रजनीश यादव, बलराम,प्रेम ,संदीप आदि का कहना है कि 35 कनेक्शन के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा नया तार नहीं लगाया जा रहा है।कई बार हम लोग विभाग को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप चुके हैं।परन्तु अभी तक तार बदला नहीं गया है।
जेई गुंजन यादव का कहना कहना है कि कौंरा गहनी गांव में 15 दिन कैंप लगाया गया। परंतु यादव पुरवा के लोगों ने बिल मांगने पर बिल भी नहीं दिखा रहे हैं। एवं मीटर भी नहीं लगवा रहे हैं।विभाग का काम है कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चले।एक सप्ताह के अंदर  जर्जर विद्युत तार बदल दिया जाएगा।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ