महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य की मनाई गई पुण्यतिथि

महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य की मनाई गई पुण्यतिथि

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव

आजमगढ़ श्री शारदा माता प्रसाद डिग्री कॉलेज मईखरगपुर के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय तीर्थराज राय की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। संस्था के प्रबंधक दीपक राय ने उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला, दीपक राय ने बताया कि स्वर्गीय तीर्थराज राय जी महाविद्यालय के प्रति हमेशा पूरे मनोयोग से समर्पित रहे।उनकी कमी विद्यालय प्रबंधन को बराबर खलती रहेगी क्योंकि उन्होंने जिस मनोयोग से स्कूल के लिए कार्य किया वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुग्रीव राय, बालमुकुंद राय, जितेंद्र सिंह, प्रसान्त राय उर्फ गुड्डू, चंडेश्वर राय, बंकटेश्वर राय, संतोष राय, अनुराग राय, दिवाकर राय, नवीन राय, रमाशंकर राय सहित आदि लोगों ने भी उन्हें याद किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ