पुलिस अभिरक्षा में दलित युवक की मौत पर एसपी ने थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रजापति को किया निलंबित
मामले को तूल पकड़ता देख डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे
डीएम और एसपी ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर रात में मारा छापा
जिला प्रशासन ने युवक की मौत पर मिनिस्ट्री जांच के दिया आदेश
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
लालगंज रायबरेली ।। यूपी के रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में कल पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत मामले में देर रात पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए लालगंज कोतवाली प्रभारी को निलंबित कर दिया और परिजनों की तहरीर पर थाने में तैनात दो दरोगाओं के खिलाफ जांच शुरू कर दी।फिलहाल मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।मृतक युवक की तबियत खराब होने पर उसका ईलाज़ कराया गया था।सुबह हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया जब उसकी मौत हो गई।मृतक युवक बाइक चोरी में संलिप्त था और उसी के चलते उसे हिरासत में लिए गया था।जिला प्रशासन ने भी घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए है और जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है।
दरअसल कल रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा कला के पूरे बैजू गांव के मोहित रैदास नाम के एक युवक की पुलिस अभिरक्षा में मौत हुई थी।युवक की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कोतवाली पर जमकर हंगामा काटा था।इसी मामले को बढ़ता देख देर रात जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई मौके पर पहुचे थे और उन्होंने परिजनों से बात कर उनकी तहरीर पर मामले की जांच शुरू की।एसपी ने लालगंज कोतवाली प्रभारी हरिशंकर प्रजापति को मृतक को बिना लिखा पढ़ी के पुलिस कस्टडी में रखने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।वही कोतवाली में तैनात दो दरोगाओं की जांच भी शुरू करा दी।इस के साथ देर रात मृतक को जिस दवाखाने से तबियत बिगड़ने पर दवा दिलाई गई थी वंहा पर भी दोनों अधिकारियों ने छापा मारा और दवाखाने की जांच की।एसपी स्वप्निल ममगाई ने मीडिया को बताया कि मृतक युवक को बाइक चोरी के मामले में कोतवाली में लाया गया था।रविवार को मामले का खुलासा होने था लेकिन शनिवार रात को उसकी तबियत बिगड़ गई और दूसरे दिन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा उसकी मौत हो गई।चिकित्सको के पैनल के द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।शरीर पर किसी भी तरह के चोटों के निशान नही मिले है।
*पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत का मामले मे डीएम वैभव श्रीवास्तव एसपी स्वप्निल ममगाई ने अपना एक दिन का वेतन मृतक के परिजनों को देने का लिया निर्णय। जिले के सभी आलाधिकारी अपना एक दिन का वेतन के रूप में देंगे 5 लाख रुपये। मृतक के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना।*
वही पर रायबरेली के राजनीति भी दलित युवक की पुलिस कस्टडी में मृत्यु होने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी ट्वीट के माध्यम से आक्रोश जताया और रायबरेली के कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुये कहाँ कि इस वक्त प्रदेश मे जंगलराज कायम हैं ।
वही मामले में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जा रही है।पुलिस भी अपने स्तर से जांच करा रही है।जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ