शासन प्रशासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोगों ने मनाया मोहर्रम का त्यौहार
विकासखंड शुकुल बाजार के विभिन्न गांवों में मोहर्रम का त्यौहार लाकडाउन के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से लोगों ने अपने अपने घरों में मनाया ।जहाँ गत वर्षों में इस दिन हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हो कर त्यौहार मनाते हैं वहीं इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए घरों में ही रहकर त्यौहार को मनाया ।इस मौके पर उनके मानने वाले उनकी शहादत को याद करते हैं और उनके बताये रास्ते पर चलने के लिए प्रेरणा लेते हैं ।इस मौके पर उनके मानने वाले भूखो को खाना एवं प्यासे को पानी पिलाकर अपनी अकीदत पेश करते हैं ।इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लाकडाउन के चलते प्रशासन ने लोगों से मोहर्रम का तयौहार शांतिपूर्ण ढंग से अपने घरों में ही रहकर मनाए जाने की अपील की । जहाँ लोगों ने शासन प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों में ही मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया ।
वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए थे ।जहाँ पर प्रशासन के अधिकारी व स्थानीय पुलिस भ्रमणशील रही।

0 टिप्पणियाँ