आदेश के एक हफ्ते बाद भी सफाई कर्मचारी नहीं कर रहे हैं ड्यूटी जॉइन


अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव

 अहरौला आजमगढ़ अहरौला कस्बे में 3 साल से दो राजस्व गांव होने के बाद भी दो सफाई कर्मियों की जगह खाली चल रही है मुख्यमंत्री पोर्टल लेकर उच्च अधिकारी तक से गुहार के बाद भी आज तक दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति नहीं हुई जिसके कारण  जहां अहरौला विकासखंड का मुख्य बड़ी बाजार माना जाता है जहां रोज साफ सफाई की ज्यादा आवश्यकता है क्योंकि यहां पर दूरदराज  के गांव से लोग यहां बाजार करने के लिए आते हैं लेकिन रोड के किनारे से लेकर गली तक हर तरफ सफाई कर्मी के अभाव में गंदगी व्याप्त है कहीं कूड़े का ढेर लगा है तो कहीं नाली जाम है तो कहीं खरपतवार से रोड की पटरिया पटी है ऐसे में जहां लोगों का जीना दूभर है वही गंदगी से करोना काल के इस दौर में साफ सफाई व्यवस्था ना होने के कारण मच्छरों का प्रकोप कीटों का प्रकोप और संक्रमित  बीमारियों का खतरा बढ़ा है ग्राम पंचायत के काफी प्रयास के बाद एडीओ पंचायत अमरजीत सिंह ने क्षेत्र के 2 ग्राम पंचायतें हांसा मतलूपुर और ग्राम पंचायत धरौली मैं तैनात सफाई कर्मचारी हरकेश यादव और सूरज कुमार गौतम का स्थानांतरण पत्र अहरौला में तैनाती के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी  के यहां भेजा था जहां से 16 अगस्त को इन दोनों सफाई कर्मचारियों को अहरौला में नियुक्ति का आदेश पत्र दिया गया है जो विकासखंड पर एडीओ पंचायत कार्यालय में है लेकिन इन दोनों सफाई कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों के आदेश का  अनदेखी करते हुए सीधे तौर पर अहरौला में अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं विकास खंड कार्यालय से दर्जनों बार इन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए अवगत करा दिया गया है 15 दिन के अंदर इन्हें ड्यूटी ज्वाइन करना है लेकिन यह ड्यूटी ना ज्वाइन करने के लिए मनचाही ग्राम पंचायतों के लिए अपना जुगाड़ उच्च अधिकारियों के यहां लगा रहे हैं विकासखंड क्षेत्र में कुल 94 ग्राम सभा हैं और 210 राजस्व गांव हैं विकासखंड पर कुल 215 सफाई कर्मचारी हैं फिर भी हर ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है ऐसे में ज्यादातर सर सफाई कर्मचारी या तो अपने निजी कार्य में व्यस्त हैं या फिर नेतागिरी यूनियन बाजी करके गांव की सफाई व्यवस्था को चौपट कर रहे हैं जबकि इसी महीने के अंत में प्रमुख सचिव का दौरा होना है ऐसे में हर ग्राम पंचायतों को साफ स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है ना जाने किस ग्राम पंचायत में प्रमुख सचिव का दौरा सुनिश्चित हो जाए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ