बाइक अनियंत्रित होने से दो लोग गम्भीर रूप से घायल



अक्षय मेल समाचार
दीपनारायण यादव


चकिया चन्दौली स्थानीय नगर स्थित जामा मस्जिद के पास दो बाइकों के अनियंत्रित होने से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
आनन फानन में आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां घायलों के सर में गम्भीर चोट लगी बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार चकिया कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर गांव निवासी अभय कुमार पांडेय उम्र 20 वर्ष पल्सर बाइक से किसी काम को लेकर सरकारी हास्पिटल के तरफ जा रहे थे, बाइक कोई उनका दोस्त चला रहा था और वह पीछे बैठे थे। तभी उधर से आ रही तेज रफ्तार दूसरी अनियंत्रित बाइक से बचने के चक्कर में अभय की बाइक फिसल गयी,उसी दौरान पैदल सड़क से जा रहे लालपुर निवासी असलम 65 वर्ष भी उसकी चपेट में आ गये जिससे अभय व असलम घायल हो गये।दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक ने दोनों घायलों की स्थिती को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ