बेसहारा छुट्टे  पशुओं से किसान परेशान फसलों को कर रहे नुकसान ।

अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
बिलारम‌ऊ आजमगढ़ फूलपुर तहसील के दर्जनों गांवों के किसान छुट्टे पशुओं व जंगली जानवरों से परेशान हो रहे हैं
क्षेत्र के भदसार सज‌ई सैदपुर खानजहापुर विशेखा बिलारम‌ऊ आदि गांवों के किसान बेसहारा पशुओं से परेशान हो रहे हैं।
किसानों की मेहनत की कमाई को चर कर नुकसान कर रहे हैं।इस समय किसान मेहनत कर के खेतों में दिन भर धान मक्का अरहर तिल्ली आदि फसलों को निराई गुड़ाई कर खाद डाल कर धुप गर्मी सहन कर कर के फ़ैसलों को किसान किसी तरह तैयार कर रहे हैं लेकिन इन जंगली जानवरों बेसहारा पशुओं को समय नहीं लगता आकर फसलों खा जाते हैं किसान दिन में तो फसलों की देख रेख कर लेते हैं लेकिन रात में कैसे सम्भव है रखवाली करना जिससे रात में फसलों को खा जाते हैं। जिन फसलों में 10व15की संख्या में पहुंचे हैं उस फसलों को खा कर नुकसान कर दे रहे हैं किसान फसलों को देख कर परेशान हो रहे हैं । किसान फसल को देख कर चिंतित मायुस हो रहे हैं। किसान अच्छेलाल गंगा राजबहादुर संदीप कुमार कमलेश डब्बू बलिराम महात आदि। किसानों ने इन पशुओं पर अंकुश लगाने की उच्चधिकारियो से मांग की है।
किसान राजबहादुर संदीप कुमार ने कहा हम लोग दिन में तो देख लेते हैं लेकिन रात में आकर फसलों को खा जाते हैं जिससे हम सब किसानों की मेहनत की कमाई को खा कर बर्बाद कर रहे हैं हम सब किसान इन जानवरों से आजिज आ गये है। इन पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ