समाजवादी शिक्षक सभा रायबरेली की कार्यकारिणी पद पर डॉ अभय सिंह पटेल को महासचिव मनोनीत किया गया।

समाजवादी शिक्षक सभा रायबरेली की कार्यकारिणी पद पर डॉ अभय सिंह पटेल को महासचिव मनोनीत किया गया।

नीलम ब्यूरो/ रिपोर्ट शिवम् पटेल दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली


बछरावां रायबरेली -- बछरावां विकासखंड के बिशुनपुर ग्राम सभा निवासी डॉ अभय सिंह पटेल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश सिंह यादव के निर्देश पर रायबरेली के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव की अनुमोदन एवं संस्तुति पर जिला समाजवादी शिक्षक सभा रायबरेली की कार्यकारिणी में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए महासचिव पद पर मनोनीत किया गया। डॉ अभय सिंह समाजवादी पार्टी की की नीतियों व कार्यों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहे हैं। अभय सिंह के महासचिव पद पर मनोनीत होने से आम जनमानस व उनके समाजवादी साथी हरीश चौरसिया, हेमंत कुशवाहा, प्रमोद कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार, राम कुमार व राम बहादुर यादव में हर्ष का माहौल है। लोगो ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है कि बुद्धिजीवी वर्ग से डॉ अभय सिंह पटेल को जिला महासचिव बनाए जाने से जनपद में समाजवादी पार्टी और अधिक सुदृढ़ होगी व डॉ अभय सिंह पटेल पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ