दलित बस्ती की प्रधान में नहीं ली सुध तो समाजसेवी राजू मिश्रा ने उठाया जिम्मा

दलित बस्ती की प्रधान में नहीं ली सुध तो समाजसेवी  राजू मिश्रा ने उठाया जिम्मा

नीलम ब्यूरो/रिपोर्ट-संदीप कुमार



शिवगढ़ रायबरेली
 मामला शिवगढ़ विकासखंड अंतर्गत दलित बस्ती गढी मजरे देहली गांव का है जहां शिवगढ़ से बहुदाखुर्द मुख्य मार्ग से गांव को आने जाने के लिए प्रधान के द्वारा पूर्व में कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया था। जो विगत 1 माह पूर्व मानसून की तेज बरसात में कच्ची सड़क बह गयीं जिसके कारण ग्रामीण अपने घर तक अपने सामान को कैसे पहुंचाया यह दर्द तो उन ग्रामीणों से पूछो। दलित बस्ती गढ़ी के ग्रामीणों का दर्द देखकर जब मीडिया के द्वारा खबर को अखबारों में प्रकाशित किया गया तब भी वर्तमान प्रधान राम अवध रावत के कान में जूं नहीं रेंगा और 2 माह बीत जाने पर भी सड़क की मरम्मत नहीं करवाई तो समाजसेवी राजू मिश्रा ने ग्रामीणों के दर्द को जाना और स्वयं अपने पैसे से बरसात के मौसम में बह गई सड़क सड़क की मरम्मत कराई। ग्रामीणों के द्वारा समाजसेवी राजू मिश्रा के द्वारा किए गए कार्य की खूब सराहना की जा रही है।
इस मौके पर राम नरेश रावत, रामकुमार वर्मा, सुरेश कुमार, महेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार और रामखेलावन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ