करो ना रोकथाम में स्काउट गाइड संस्था की अहम भूमिकाम:- अंशिकादीक्षित।

करो ना रोकथाम में स्काउट गाइड संस्था की अहम भूमिकाम:- अंशिकादीक्षित।   



नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली

           रायबरेली!स्काउट भवन रायबरेली से करोना वायरस से बचाव हेतु रेंजर्स की निकाली गई।  

             जन जागरण रैली को उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इससे पूर्व उन्होंने रेंजर्स द्वारा करोना वायरस से बचाव संबंधी बनाए जा रहे पोस्टर व स्लोगन का अवलोकन किया व रेंजर्स को उनके योगदान की सराहना की।।
               स्काउट भवन पहुंचने पर हेड क्वार्टर कमिश्नर श्रीमती निर्मला देवी ने बुके तथा जिला गाइड कैप्टन श्रीमती निरुपमा बाजपेई ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ लीडर ट्रेनर लक्ष्मी कांत शुक्ल ने करोना कार्यकाल में स्काउट गाइड संस्था द्वारा किए गए कार्यों से से अवगत कराया।।              
    उप जिलाधिकारी ने रिचा त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, अंजली सिंह, कृति पांडे ,सुशीला ,बब्बी का गाइड कैप्टन का वारंट तथा क्षितिज शर्मा का स्काउट मास्टर का वारंट भी प्रदान किया। संस्था के कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष तिवारी ने समय निकालकर रेंजर का उत्साह बढ़ाने हेतु आभार प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर श्रीमती मोहिता उपाध्याय जिला संगठन कमिश्नर गाइड श्रीमती अनीशा तनवीर संयुक्त सचिव  श्रीमती साधना शर्मा जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड के साथ ही बैसवारा पीजी कॉलेज लालगंज डॉ राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय खजूर गांव इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय रायबरेली फिरोज गांधी कालेज की रेंजर उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ