प्रतिबंधित 32 पुडिया स्मैक के साथ एक महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज, रायबरेली ।। पुलिस अधीक्षक रायबरेली के दिशा निर्देशन में वाहन वांछित, संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 20 अगस्त को महराजगंज कोतवाली पुलिस द्वरा मुखबिर खास की सूचना पर 32 पुड़िया नाजायज स्मैक के साथ महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
बताते चलें कि अभियान के तहत महराजगंज कोतवाली पुलिस को मुखबिर खास की सूचना मिली कि जमुरावा गांव के विद्यालय के पास एक महिला के द्वारा नाजायज स्मैक बेची जा रही
मुखबिर की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जमुरावा स्कूल के पास से महिला को नाजायज 32 पुड़िया स्मैक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । महिला ने पूछताछ में अपना नाम जागेश्वरी देवी पत्नी संतलाल निवासी जमुरावा थाना महराजगंज रायबरेली बताया है । गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उप निरीक्षक रमेश चंद्र तिवारी उपनिरीक्षक रामबदन राम आरक्षी उपेंद्र कुमार आरक्षी बलवंत यादव महिला आरक्षी प्रिया चौहान स्वाति चौहान उर्वशी शामिल रही ।
वही मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना मिली थी की जमुरावा विद्यालय के पास एक महिला द्वारा नाजायज स्मैक बेची जा रही है मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस द्वारा महिला को 32 पुडिया नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरुद्ध 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ