कोरोना से 42 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की हुई मौत

कोरोना से 42 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की हुई मौत

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव


आजमगढ़

चक्रपानपुर
स्थानीय राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित 42 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे मौत हो गई l  नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि बीते 14 अगस्त को सठियांव निवासी 42 वर्षीय कोरोना संक्रमित रामकृष्ण पांडेय को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया l वे शुगर के मरीज थे l इलाज के दौरान शनिवार को पूर्वाहन 11:00 बजे उनकी मौत हो गई l  नोडल अधिकारी ने बताया कि मौत की बाबत सूचना  महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष कुमार उपाध्याय को दे दी गई है I उन्होंने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ