पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली,कट्टा कारतूस बरामद
अक्षय मेल समाचार
दीपनारायण यादव
चकिया चन्दौली स्थानीय पुलिस ने आज तड़के एक टॉप टेन इनामी अपराधी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया, इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे पुलिस की देखरेख में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।इस सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देश पर जिले में अपराधियों पर लगातार नकेल कसने की कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में आज तड़के चकिया कोतवाली पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई।बताया गया कि मुठभेड़ उस वक्त हुई जब कोतवाली पुलिस मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देने गई थी।उसी समय बेलावर गांव के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां भी चलीं, जिसमें समीर उर्फ सुल्तान नाम का
अपराधी घायल हो गया है।अपराधी को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया है।जहां उसका इलाज चल रहा है ।
सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी चकिया जगत राम कनौजिया के साथ कई थानों की फोर्स भारी संख्या में मौके पर पहुंच गई।
क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।बताया गया कि बदमाश बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर का मूल निवासी है जो चकिया थाना क्षेत्र के बेलावर गांव में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि यह अपराधी जिले के टॉप टेन अपराधियों में गिना जाता था जो पीछले दिनों हुई एक मुठभेड़ में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी। बदमाश के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ खोखा भी बरामद किया है।

0 टिप्पणियाँ