जलभराव व बाढ पर पूरी तरह से नजर व सर्तकता, बाढ चैकियों को पूरी तरह से सक्रिय: वैभव
लोगों को अनावश्यक रूप से नदी, जल भराव पानी, तालाब आदि के पास शेष दूर रहे: डीएम
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
रायबरेली 22 अगस्त, 2020
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बरसात को देखते हुए अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत/नगर पा.लिका, समस्त एसडीएम को निर्देश दिये कि बरसात को देखते हुए जलभराव, जल जमाव आदि के प्रति सर्तक व सवेदशील रहकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आमजन को राहत दे। समस्त एसडीएम को निर्देश दिये है कि कोविड-19 कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं जनपद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जलभराव पर नजर रखे इसके अलावा बाढ चैकियों को पूरी तरह से सक्रिय रखें साथ ही क्षेत्र वासियों से कहें कि अनावश्यक रूप से जल भराव पानी, तालाब आदि के पास शेष दूर रहे। बाढ़ राहत व कोविड-19 की रोकथाम हेतु किये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यो के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए प्रचार-प्रसार भी करें। बाढ़ राहत केन्द्र जो भी बनाये गये या बनाये जाये उन्हें पुनः देख लें की ऊँचे स्थानांे पर बनाया जाये। लोगों को नदी, नालों तालाबों आदि बाढ वाले स्थानों से दूर रखा जाये तथा जल के बहाव व बढ़ते स्तर पर भी नजर रखी जाये।
सईनदी के किनारे अन्य नदी के पानी के बहाव को भी निरन्तर नजर रखने के साथ ही बाढ चैकिया भी एलट रहे कितनी नाव है इसकी भी पूरी सूची रहे। पीने के पानी की व्यवस्था भी दुरूस्त रहे। आपदा प्रबन्धन पूरी तरह से सक्रिय रहने के साथ ही असामजिक तत्वों अफवाह फैलाने वालो पर भी कड़ी नजर रखी जाये। जलभराव की स्थिति को देखते हुए जलभराव से लोगों को निजात दिलाये। पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका जहां-जहां गढ्ढे है उनमें कही पानी भरा हो तो उन गढ्ढों को भरवा दें तथा जल भराव कि समस्या से लोगों को निजात दिलायें। पशु चिकित्साधिकारी गौ-आश्रय स्थलों की व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए गौवंश के चारे की व्यवस्था को दुरूस्त रखे करें।
आमजनमानस को कोविड-19 के संक्रमण के द्वारा जागरूक किया जाये। पर्वो को सार्वजनिक रूप से मनाया जाना स्थगित किया गया है अपने-अपने घरों में सोशल डिस्टेसिंग के माध्यम व मास्क लगाकर पर्वो को मनाये। मोहर्रम व गणेश चतुर्थी पर्वो को कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए शासन द्वारा निर्देश दिये है कि किसी भी स्थानों पर जुलूस/ताजिया, मूर्तियों की स्थापना व विसर्जन पर प्रतिबन्ध है एसडीएम व सीओ तथा सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शासन द्वारा दिये गये निर्देशों को कड़ाई से अनुपालन किया जाये। किसी भी प्रकार की भीड़-भाड़ उत्पन्न न हो। जनपद में कानून व्यवस्था एवं शान्ति व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये। साफ-सुथरा रखने के साथ ही सुरक्षा के पुखता इंतेजाम रहें। यातायात बाधित न हो टैªफिक आदि की भी व्यवस्था पुरी तहर से दुरूरत रखी जाये। इसके अलावा आपदा प्रबन्धन की दृष्टि से सक्रिय रखा जाये।

0 टिप्पणियाँ