ट्रांसफार्मर जलने से
25 दिनों से विद्युत् आपूर्ति बाधित
विभाग नहीं ले रहा खबर
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
संजरपुर/आजमगढ़
क्षेत्र के कोठिया गांव में ब्राह्मण पुरवा में लगभग 25 दिनों से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया है जिससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है जबकि शासन का निर्देश है कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत ऑनलाइन करने के बाद 24 घंटा के अंदर ट्रांसफार्मर लग जाना चाहिए लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर गांव में अभी तक नहीं लगा जिससे ब्राह्मण पुरवा में 35 घर के रह रहे लोग 25 दिनों से अंधेरे में पड़े हुए हैं उमस भरी गर्मी में सबसे बड़ी परेशानी मरीज बुजुर्गों की है ब्राह्मण पुरवा में लगे ट्रांसफार्मर 1 महीने के अंदर दो ट्रांसफार्मर जल गया है कारण की एक ही 10 केवीए के ट्रांसफार्मर से पूरा लोड दिया जाता है जबकि पहले 10 केवीए का दो ट्रांसफार्मर था एक ट्रांसफार्मर विभाग के लोगों द्वारा उतार ले गए तब से एक ही ट्रांसफार्मर पर पूरे ब्राह्मण पुरवा का लोड दिया जाता है जिससे ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर जल जाता है वही ग्रामीणों ने मांग किया है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाए ट्रांसफॉमर्स जलने की शिकायत क्षेत्रीय सपा विधायक आलम बदी आदमी को जानकारी हुई तो उन्होंने ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने के लिए संम्बन्धित अधिकारियों से बात किया उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ब्राह्मण पुरवा में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी 25 दिनों से ट्रांसफर ना लगने के कारण 35 घरों में अंधेरा छाया हुआ है इस संबंध में जेई आशुतोष गुप्ता से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है 1 दिन के अंदर ट्रांसफार्मर गांव में लगा दिया जाएगा
0 टिप्पणियाँ