मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की की गई मांग

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता की की गई मांग

अक्षय मेल समाचार

मनीष कुमार यादव


(आजमगढ़)मुबारकपुर नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुख्तार अहमद जे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और बुनकरों की आर्थिक सहायता की मांग कर डाली।
 मुबारकपुर नगर के बुनकर मजदूर का हैण्डलूम व पावरलूम बन्द हो गया जिससे वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।जनता कर्फ्यू व लाक डाउन के कच्चा माल खतम हो जाने के बाद से लगातार पिछले छः महीने से काम धन्धा ठप हो गया।बाहर से आने जाने वाले ब्यापारी लाक के चलते नहीं आ रहे हैं। हालांकि पूंजीपति वर्ग आज भी खुशहाल नजर आ रहा है।बता दें कि हथकरघा उद्योग व पावरलूम के सहारे अपने हुनर व कारीगरी के दम पर सदैव आत्मनिर्भर रहा और दूसरे लोगों को भी रोजगार देने का काम किया।वह बुनकर मजदूर आज भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है।रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो चला है।बुनकर मजदूर अपने घर परिवार के भरण-पोषण को लेकर काफी चिंतित है। मुबारकपुर में किसानों के बाद सबसे बड़ी आबादी बुनकर मजदूर की बताया जाता है।करोना वाइरस से फैलाव को रोकने के लिए लाक डाउन के बीच जीवन गुजारने के लिए सबसे ज्यादा बुनकर मजदूर परेशान नजर आ रहा है। बुनकर मजदूर के हाल पर कोई भी आवाज़ नहीं उठा रहा है। ऐसे में कांग्रेस नेता नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद जे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बुनकरों को आर्थिक सहायता की मांग की है।
मुख्यमंत्री से पत्र भेज हालात का बयां कर कहा कि संकट में भुखमरी से बचने के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। इसलिए प्रदेश सरकार कोई ठोस कदम उठाए।भारत सरकार हथकरघा दिवस की तैयारी करने में जुटी वहीं बुनकर मजदूर अपने हालात पर आंसू बहा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ