इतना विश्वास मन में था भगवान राम का कार्य है एक दिन होना ही था,ः बाजपेई
हां! में बहुत खुश हूं राम मंदिर निर्माण की भूमिपूजन की तैयारियों को सुनकर
शुकुल बाजार अमेठी : हां ! आज में बहुत खुश हूं राम मंदिर निर्माण की तैयारियां सुनकर। भगवान राम का कार्य था, इसलिए पूरा भरोसा था कि मंदिर निर्माण होकर रहेगा, लेकिन यह उम्मीद कम थी कि सपना जीते-जी पूरा हो जाएगा। अब सारे विवाद शांति पूर्वक सुलझ चुके हैं। राम की नगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। इससे अधिक खुशी की दूसरी बात कोई हो नहीं सकती।
यह कहना है श्री राम जन्म भूमि आंदोलन के सक्रिय भूमिका निभाने वाले जगदीश्वर बाजपेई का है। वह शुकुल बाजार क्षेत्र के कस्बा के निवासी हैं। भगवान राम के भक्त हैं। अनेक बार अयोध्या जा चुके हैं। कितनी बार गए होंगे, यह उन्हें खुद को भी याद नहीं। 90 के दौर वाली कार सेवा में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियां जोरों पर चलने का जिक्र करते ही उनके स्वर खुशी वाले निकलने लगे। बोले हां, कार सेवा में हमने भी शुकुल बाजार क्षेत्र से हिस्सा लिया था।उनके साथ कई लोग गए थे। । इसी बीच भनक लगने पर पुलिस ने पकड़ लिया। शुकुल बाजार थाने से बाराबंकी 1 महीने से अधिक रखकर छोड़ दिया, लेकिन हम पीछे नहीं लौटे।
वह कहते हैं कि उन्हें लगता नहीं था कि इतनी जल्दी भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो जाएगा लेकिन, भगवान राम का कार्य है, एक दिन होना ही था, इतना विश्वास मन में था।

0 टिप्पणियाँ