पुलिस छापेमारी में 15 लीटर अवैध शराब बरामद,धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-बल्दीराय थानाक्षेत्र के कनकपुर गांव से एक अवैध शराब के धंधेबाज को पुलिस ने दबोच लिया है,15 लीटर देशी शराब भी बरामद की है। धंधेबाज की पहचान उक्त गांव निवासी हौसला प्रसाद पुत्र राम लखन के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि उक्त गांव में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है।मुखबिर की सूचना पर चिन्हित घर में छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान घर से देशी शराब बरामद की गई।

0 टिप्पणियाँ