बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए विद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान करे सरकार-सम्मानित मैनेजर्स एसोसिएशन,उ0 प्र0
नीलम ब्यूरो दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
रायबरेली!
सम्मानित मैनेजर्स एसोसिएशन उ0 प्र0 के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 चंद्रशेखर मालवीय से मिलकर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें कोरोनावायरस के कारण विद्यालय में उत्पन्न विभिन्न समस्याओं को क्रमवार रखा गया है। विद्यालय प्रबंधक अत्यंत असमंजस की स्थिति में है एवं सरकार का भी कोई रुख साफ नहीं हो रहा है। संस्था के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से यह निवेदन किया कि बोर्ड परीक्षार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए 2 शिफ्टों में विद्यालय आने की अनुमति प्रदान की जाए। 6 माह से बंद विद्यालय अब पूरी तरीके से टूट चुके हैं अतः सरकार शिक्षकों एवं प्रबंधकों के हितों को ध्यान में रखते हुए राहत पैकेज जारी करें। एसोसिएशन के संगठन मंत्री प्रशांत पांडे ने विद्यालय वाहन की किस्तों, भारी भरकम बिजली बिल में छूट की मांग की। अपने ज्ञापन के माध्यम से बोर्ड परीक्षा शुल्क में आ रही विभिन्न समस्याओं से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया गया। ई ज्ञान गंगा चैनल जो कि बच्चों के लिए बनाया गया है उससे बच्चे नहीं जुड़ पा रहे हैं इस बात से भी अवगत कराया गया। कक्षा 9 एवं 11 में न्यूनतम पंजीकरण की स्थिति है एवं प्रबंधक पूरी तरीके से परेशान है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रबंधकों की समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए सभी समस्याओं के निदान का पूर्ण आश्वासन दिया । संगठन के महामंत्री हरिओम शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरकार प्रबंधकों व शिक्षकों पर ध्यान दें अन्यथा की स्थिति में सभी जनपदों के प्रबंधक संयुक्त रुप से अपनी बात को प्रदर्शन के माध्यम से कहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर चंद्रशेखर मालवीय ने प्रबंधकों की समस्या को बहुत ही गंभीर बताया है। उक्त अवसर पर योगिता सिंह, रेखा सिंह, राजू शुक्ला,संजय यादव, भूपेंद्र सिंह, विक्रम मौर्य, मनीष त्रिवेदी, राम सजीवन यादव, पवन यादव, अभिनव अवस्थी, दिलीप सिंह, अतुल पांडे, रामखेलावन, चंद्रभान सिंह, मोहम्मद कासिम, अजय सिंह, दिलीप यादव, आकाशदीप सिंह, देवेंद्र सिंह,राजेश अवस्थी, विजय शंकर मिश्रा अमित बाजपेई, अरविंद पाल, रमेश वर्मा, सत्येंद्र सिंह, विनय मोहन तिवारी, अमित शुक्ला, आदि प्रबंधकगण उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ