घरों से बाहर तब तक ना निकले जब तक कोई जरूरी काम ना हो -लाजवंती कुरील
नीलम ब्यूरो/ रिपोर्ट शिवम पटेल
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली
बसपा प्रभारी व समाज सेविका लाजवंती ने एक बार फिर से सच्ची समाज सेविका होने की मिसाल दी है।ग्राम सिन्नित खेड़ा मजरे चुरूवा में कुछ दिन पहले करोना पेशेंट मिलने की वजह से पूरे गांव को सील कर दिया गया था और लोगों के पास जरूरी उपकरण जैसे कि मास्क, सैनिटाइजर व अन्य चीज़ों की व्यवस्था नहीं थी।इस बात की खबर जैसे ही लाजवंती कुरील जी को मिली उन्होंने तुरंत ही आवश्यक सामान जैसे मास्क सैनिटाइजर व अन्य चीज़ों की व्यवस्था करके बसपा विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी ,विधानसभा उपाध्यक्ष इंo शिवांशु राव, विधानसभा महासचिव राम मिलन,सेक्टर अध्यक्ष राम प्रसाद,बामसेफ अध्यक्ष राजेश कुमार,प्रदीप गौतम,अंनु चौधरी पूर्व प्रधान सरौरा,अमृत लाल, राम बरन पासी व अन्य लोगों की सहायता से गांव में रह रहे सभी लोगों को मुहैया कराई व लोगों को अपने घरों में ही रहने की अपील की और कहा कि घरों से बाहर तब तक ना निकले जब तक कोई जरूरी काम ना हो और उनके द्वारा इस महामारी के प्रति जागरूकता व इसके रोकथाम के उथक प्रयासों के बारे में जनता को अवगत कराया गया।उन्होंने ग्राम वासियों को आश्वासन दिया कि वह इस मुश्किल की घड़ी में उनके साथ अंतिम सांस तक खड़ी हैं|

0 टिप्पणियाँ