जनपद नोडल अधिकारी ने कोविड-19, संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल, जलभराव आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक। जनपद स्तरीय अधिकारी सरकारी योजनाओं को गरीब जनता तक पहुॅचायें........मोनिका एस. गर्ग।

जनपद नोडल अधिकारी ने कोविड-19, संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल, जलभराव आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक।

जनपद स्तरीय अधिकारी सरकारी योजनाओं को गरीब जनता तक पहुॅचायें........मोनिका एस. गर्ग।


अक्षय प्रताप यादव(जिला संवाददाता)
अमेठी । शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग श्रीमती मोनिका एस. गर्ग ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की स्थिति, संचारी रोग नियंत्रण, स्वच्छता अभियान, पेयजल की व्यवस्था, जलभराव, फागिंग की व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ सहित जिला स्तरीय
अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना वायरस (कोविड-19) हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री उदयभान त्रिपाठी विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया है कि जनपद में अब तक कोविड-19 के कुल 313 पाजिटिव केस पाये गये है जिनमें से 287 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है तथा 25 एक्टिव केस है। बैठक में नोडल अधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में जल जमाव, वार्डो की सफाई व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता की समीक्षा की और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि कहीं पर जल जमाव की स्थिति न उत्पन्न हो तथा पानी के टंकियों की नियमित सफाई करायी जाये, जल जमाव वाले स्थानों तथा नालियों में फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाये। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाये तथा सभी ग्राम पंचायतों में थर्मल स्कैनर, पल्स आक्सीमीटर उपलब्ध कराये जाये ताकि कोरोना संक्रमण की प्रारम्भिक जांच हो सके।  उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में अच्छा कार्य हुआ है और उम्मीद है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेगें। सोशल डिस्टेसिंग और मास्क लगाये जाने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाये तथा इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाये।  शासन के निर्देश के अनुपालन एवं क्रियान्वयन कराने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारी फील्ड में अनिवार्य रूप से भ्रमण करें ताकि धरातल पर शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने बताया कि जनप्रतिनिधि/आमजन अपनी किसी भी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव हेतु नोडल अधिकारी से कलेक्ट्रेट सभागार में अपराहन 3:00 से 5:00 तक मिलकर अपनी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव से अवगत करा सकते हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ