शहीद के परिजनों की हर संभव मदद करेगी प्रसपा : राम सिंह यादव

शहीद के परिजनों की हर संभव मदद करेगी प्रसपा :  राम सिंह यादव

प्रसपा प्रतिनिधिमंडल ने शहीद दरोगा महेश चंद्र यादव के परिजनों से मिल जताई संवेदना


नीलम ब्यूरो रायबरेली अक्षय मेल समाचार पत्र


रायबरेली। विगत दिनों कानपुर में बदमाशों की गोलीबारी के दौरान शहीद दरोगा महेश चंद्र यादव के घर पहुंच कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रतिनिधि मंडल ने शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही परिजनों को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम सिंह यादव ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम और हमारी पार्टी आपके साथ है। शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस घटना के प्रत्येक दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने महेश के पिता देव नारायण यादव से बच्चों को उनकी इच्छानुसार पढ़ाई का पूरा प्रबंध करने का आश्वासन दिया। साथ ही महेश के भाई राकेश यादव और पुत्र विवेक यादव से कहा कि आपको कभी भी कोई आवश्यकता महसूस हो हमारे पार्टी पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। हम और हमारे लोग सदैव आपके साथ खड़े मिलेंगे। श्री यादव ने शहीद के परिजनों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव का शोक संवेदना पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव बीनू शुक्ला , प्रान्तीय नेता उमेश यादव, ज़िला अध्यक्ष आफताब अहमद उर्फ रज्जु खान , जिला महा सचिव अवतार सिंह मोंगा ,पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अरशद, प्रतीक यादव,राजा वर्मा ,राहुल यादव, संजय सिंह राणा,महिला सभा अध्यक्ष शबनम ,मुस्तकीम व्यापारी राघवेंद्र यादव ,मोहम्मद गौस,मोनू ,शकील अहमद, शकील पहलवान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ