पेट्रोल की टंकी की पाइप लीक होने के कारण धू-धू कर कार जलने लगी
दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र रायबरेली
रायबरेली: सदर कोतवाली क्षेत्र के हनुमंत पुरम के पास उस समय सड़क पर हड़कंप मच गया जब चलती हुई कार में अचानक आग लग गई कार सवारों ने कार को सड़क के किनारे खड़ी कर उतर कर अपनी जान बचाई
वही घंटों बीच सड़क पर धू-धू कर कार जलती रही, वहीं इस दृश्य को देखने के लिए लोगों का मजमा लग गया ! सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह कार में लगी आग पर काबू पाया पर तब तक कार पूरी तरह जल कार टिन का डिब्बा बन चुकी थी
मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की टंकी की पाइप लीक होने के कारण यह घटना घटी। गाड़ी मालिक ने बताया कि हम लोग मलिहाबाद से आ रहे थे तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई! हम लोगों ने गाड़ी से उतर कर किसी तरह अपनी जान बचाई गाड़ी में कुल 7 लोग थे।

0 टिप्पणियाँ