जिले की टॉपर काजल सिंह सम्मानित जिले की छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी काजल : राकेश त्रिवेदी

जिले की टॉपर काजल सिंह सम्मानित

जिले की छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी काजल : राकेश त्रिवेदी


नीलम ब्यूरो रायबरेली, दैनिक अक्षय मेल समाचारपत्र



शिवगढ़ (रायबरेली) हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा में 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पांचवा स्थान अर्जित करने वाली शिवगढ़ क्षेत्र के पूरे छत्ता मजरे ओसाह की रखने वाली मेधावी छात्रा काजल सिंह को ग्राम प्रधान सुनीता त्रिवेदी व उनके पति सपा विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विदित हो कि शिवगढ़ क्षेत्र के पूरे छत्ता मजरे ओसाह की रहने वाली मेधावी छात्रा काजल सिंह ने सीमित संसाधनों में हौसलों से सफलता की उड़ान भरकर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू के साथ ही समूचे शिवगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। गांव की बिटिया का उत्साह वर्धन बढ़ाने के लिए आगे आई ओसाह प्रधान सुनीता त्रिवेदी व उनके पति राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महराज ने क्षेत्र के प्रसिद्ध मंशीपुरी मन्दिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर काजल सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए काजल सिंह को प्रतीक चिन्ह के रूप में मां सरस्वती की प्रतिमा, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया। प्रधान सुनीता त्रिवेदी ने काजल को सम्मानित करते हुए कहा कि काजल बिटिया ने गांव को ही नही समूचे शिवगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है हमें काजल पर नाज है। वहीं राकेश त्रिवेदी ने काजल सिंह और उनकी बड़ी बहन मेधावी छात्रा लवी सिंह, मां अनीता सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काजल बिटिया ने जिले में पांचवा स्थान अर्जित कर समूचे शिवगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। काजल शिवगढ़ क्षेत्र ही नही समूचे जिले की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। इस मौके पर मनोज कुमार त्रिवेदी, पुत्तन सिंह, रमन सिंह, राजू सिंह, हरि कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ