सुशील मिश्र बने सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के अमेठी जिला मीडिया प्रभारी
शुकुल बाजार ,अमेठी ।
सवर्ण समाज को जागृत करने एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण तथा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सवर्ण समाज महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष साधू तिवारी एवं उपाध्यक्ष शैलेंद्र पाठक के निर्देशन और प्रदेश महामंत्री प्रमोद अवस्थी के सहमति के फलस्वरूप तेजतर्रार पत्रकार सुशील कुमार मिश्र को अमेठी जनपद में जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है प्रदेश संगठन द्वारा उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वह संगठन के नियमों का पालन करते हुए सवर्ण महासंघ फाउंडेशन को गति प्रदान करें जिससे संगठन अपने मूल उद्देश्यों को सफल बनाते हुए समाज को नई दिशा प्रदान कर सके सुशील कुमार मिश्र के जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सवर्ण समाज की ओर से पत्रकार मनोज कुमार त्रिपाठी, हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, पत्रकार राजेश पाल, पत्रकार विक्रम भदोरिया ,पत्रकार महफूज अहमद, पत्रकार विनोद सिंह , सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है श्री मिश्र ने बताया कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसके लिए वह सतत कार्य करते रहेंगे लोगों के सुख-दुख को बराबर समझते हुए सवर्ण समाज को नई दिशा प्रदान करने के लिए कार्य करते रहेंगे । बताते चलें सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले तथा जन समस्याओं के बारे में खुलकर निर्भीकता से लिखने वाले पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा को सवर्ण समाज के हित में तथा उनकी समस्याओं के बारे में मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन ने यह दायित्व सौंपा है।

0 टिप्पणियाँ