जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि वितरण माह-जुलाई, 2020 द्वितीय चक्र का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत बायोमैट्रिक विधि से एवं आत्मनिर्भर भारत योजना के अन्तर्गत असहाय प्रवासी/अवरूद्ध प्रवासियों को ओ0टी0पी0 के माध्यम से 31 जुलाई 2020 तक खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ा दी गयी है। तत्क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेता को निर्देशित किया जाता है कि वे 31 जुलाई 2020 तक अवशेष बचे हेतु लाभार्थियों को पूर्व में जारी सोशल डिस्टेसिंग के निर्देशो का पालन कराते हुए शत-प्रतिशत वितरण कराना सुनिश्चित करेगे।

0 टिप्पणियाँ