बृद्ध,विधवाओं व विकलांगों को नही मिल पा रही पेंशन

बृद्ध,विधवाओं व विकलांगों को नही मिल पा रही  पेंशन

दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

रिपोर्टर --- महमूद अहमद



 फूलपुर ---- प्रदेश सरकार जहाँ प्रवासी मजदूरों सहित हर बेसहारों को पेट भरने के लिए राशन सहित अन्य सहायता तो उपलब्ध करा रही है वहीं फूलपुर विकास खण्ड के बृद्ध,विधवा व विकलांगो के खाते में पेंशन की धनराशि बिगत कई माह से न आने पर बेसहारों को गुजर बसर करने में भारी कठिनाइयां हो रही है आरोप है कि प्रदेश सरकार लॉक डाउन के दौरान घोषणा किया कि उक्त बेसहारों को पेंशन की धनराशि दो गुना कर दी जाएगी उक्त बेसहारों को 5 सौ रुपये महीने पेंशन मिलती थी जिससे उनका गुजर बसर होता था किंतु बिगत कई माह से बृद्ध,बिकलांग एवं विधवाओ के खाते में एक भी रुपये की पेंशन न आने से उनके सामने संकट खड़ा हो गया है । इस सम्बंध में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण प्रकाश चन्द्र पटेल से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त गरीबो की पेंशन सीधे जिले से उनके खाते में आती है बजट के अभाव में नही मिल पा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ