अरुण रावत को बनाया गया प्रदेश महासचिव पासी सेना के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अरुण रावत को बनाया गया प्रदेश महासचिव

पासी सेना के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अक्षय मेल रायबरेली नीलम


शिवगढ़ रायबरेली
 पासी सेना कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद पार्टी के संस्थापक राजन रावत और उपाध्यक्ष श्री मोहित रावत,संरक्षक श्री अमरदीप पासी सेना प्रदेश अध्यक्ष श्री संजीव वर्मा आदि लोगों की उपस्थिति में युवा,ऊर्जावान,कर्मठ,जुझारू और गरीब असहाय व जरूरतमंदों की मदद करने वाले एवं सामाजिक कार्यों और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले अरुण रावत की कार्यशैली से खुश होकर उन्हें पासी सेना जिलाध्यक्ष से प्रमोट कर पासी सेना का उत्तर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। विदित है कि अरुण कुमार रावत मूल रूप से शिवगढ़ क्षेत्र के भौसी  के रहने वाले हैं। अरुण कुमार रावत को पासी समाज का युवा प्रदेश महासचिव पासी सेना का बनाए जाने पर युवकों में खुशी की लहर दौड़ गई।रिंकू सिंह, नितिन शर्मा,सनी यादव,रामसेवक यादव,अजीत पासवान,शैलेंद्र गौतम,संदीप कुमार रावत सहित अनेक लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्री रावत जी का स्वागत किया।साथ ही एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर अपनी खुशी का इजहार किया जिले में पासी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी खुशी जाहिर की। व श्री रावत को बधाई दी।समाज के लोगों को कहना है कि अरुण कुमार रावत को पासी समाज का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पासी समाज को संगठित करने में मदद मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ