बाराबंकी में नहर विभाग की घोर ला परवाही आयी सामनें किसान पस्त अधिकारी.मस्त हाल ए नहर विभाग

बाराबंकी में नहर विभाग की घोर ला परवाही आयी सामनें
किसान पस्त अधिकारी.मस्त हाल ए नहर विभाग


सूरतगंज (बाराबंकी)
एक तरफ योगी सरकार. मनरेगा के तहत प्रवासी मज़दूर व गरीब किसानों  के लिए.मनरेगा के तहत करोडों रुपये पानी की तरह बहा रहे हैं कि कोई गरीब जनता परेशान न हो सबको रोज़गार मिले लेकिन उनके ही नहर विभाग के अधिकारी कर्मचारी उनके सपनों पर पानी.फेरते नज़र आ रहे हैं.।

 आपको बतातें चलें कि  ब्लॉक सूरतगंज.अंतर्गत पंप नहर कासिमपुर उत्तरी ग्राम टड़वा में नहर पूरी.तरह से.पंप नहर टूटी फूटी जंगल झाडी़ युक्त है जहां पर आज़ तक कार्य नही कराया गया है जहां पर प्रवासी मजदूर सहित मनरेगा में काम करनें वाले लोग मायूस दिखे।इतना ही नही पंप नहर नही सही  कराये जानें पर किसान काफी ज्यादा  नाराज़ दिखे. क्योंकि धान रोपाई का समय चल रहा है सैकडों किसानों को पानी नही मिल रहा है ।जानकारी. के मुताबिक मनरेगा के तहत ब्लाक सूरतगंज से 2 जुलाई से 15.जुलाई तक का मास्टर रोल निकाला गया था जिसा कार्य सिर्फ हवा हवाई नज़र आया 

 और तो और वहां पर बने सर्वेन्ट क्वार्टर भें भूसा भरा नज़र आया 
इतना ही नही मीडिया की सूचना मिलते ही लिपा पोती करनें के लिए आनन फानन में तालाब खुदाई करनें वाले 4 मजदूरों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने लगवा दिया जोकि 5मीटर भी साफ.नही मिला.

 ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि अधिकारी द्वारा आज तक कोई भी जांच नहीं करवाई.गई है नहर कई जगह से जर्जर पाई गयी नहर मिट्टी से पटी व घूर गढ्ढे लगे मिले जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। 

 इस संबंध में अवर अभियंता संदीप द्विवेदी व ओम प्रकाश.का फोन रिसीव नही हुआ ।

*इस.सबंध.में अधिशासी अभियंता लघुडाल नहर खंड लखनऊ विमल चौधरी जी ने बताया कि अगर अधिकारियों के. द्वारा. ला परवाही की जा रही है तो कार्यवाही की जायेगी दुबारा.मास्टर रोल निकलवाया जायेगा।*


*तो अब सवाल.यह उठता है कि जब पहले  मास्टर रोल का.अभी तक कार्य.नही हुआ है तो क्या दूसरे मास्टर रोल पर हो पायेगा यह एक बडा़ सवाल है?*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ