कैबिनेट मंत्री की सलामती के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह (लल्लू) कराएंगे महामृत्युंजय जाप
अक्षय मेल समाचार
प्रतापगढ़
कैबिनेट मंत्री की सलामती के लिए ब्लॉक संडवा चंडिका के ग्राम सभा राजापुर रैनिया के प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह (लल्लू) कराएंगे महामृत्युंजय जाप । राघवेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि हिंदू धर्म की पुरार्णों और शास्त्रों में कई मंत्रों का उल्लेख मिलता है। यह सभी मंत्र किसी न किसी से फलदायक होते हैं। मगर, सभी मंत्रों में से एक ऐसा मंत्र भी है जिसे जपने से आप अपनी उम्र तक बढ़ा सकते हैं। अपनी ही क्यों आप जिसके लिए भी इस मंत्र का जाप करेंगी उसकी आयु बढ़ जाएगी, वह रोग मुक्त हो जाएगा। इतना ही नहीं उसके धन और मान में भी वृद्धि होगी। हम जिस मंत्र की बात कर रहे हैं उसे ‘महामृत्युंजय मंत्र’ कहा जाता है। यह यजुर्वेद के रूद्र अध्याय का एक शक्तिशाली मंत्र है। इस मंत्र की ताकत से जुड़ी कई कथाएं हैं। आपको बता दें कि देवों के देव महादेव को यह मंत्र अति प्रिय है। ऐसा कहा जाता हैं कि जो इस मंत्र का जाप करता है उससे भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। यह जानकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह (लल्लू) ने दी है ।

0 टिप्पणियाँ