सड़क हादसे में जीजा की दर्दनाक मौत,साला घायल एक बाइक पर सवार थे दो लोग

रोड एक्सीडेंट बीकापुर जानाबाजार मार्ग पर सड़क हादसे में जीजा की दर्दनाक मौत,साला घायल  एक बाइक पर सवार थे दो लोग
 दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर कोतवाली से जाना बाजार जाने वाली मार्ग पर उमरनी पिपरी चौराहे के  पास सोमवार को दोपहर में  टैक्टर की चपेट में आने से जीजा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साला गंभीर रूप से घायल हो गए
 मृतक और घायल एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा टैक्टर ने बाइक सवार दो लोग को चपेट में ले लिया। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मृतक की पहचान राजेश कुमार 30 वर्ष पुत्र भगौती प्रसाद  निवासी थरियाकला थाना हैदरगंज,दूसरा घायल चंदन उम्र 20  (साला ) पुत्र राम सुन्दर निवासी उमरांवा जिला अम्बेडकर नगर पहचान के रूप में हुई है। घटना दोपहर की बताई जा रही है। बाइक सवार युवक दोनों युवक जीजा साला का सम्बन्ध था। एक ही बाइक पर सवार होकर थरियाकला से बीकापुर तहसील में किसी कार्य से आ रहे थे । बाइक की तेज रफ्तार होने से सामने से आ रही टैक्टर में अनियंत्रित होकर जा घूसे जिससे
बाइक चालक राजेश कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई पीछे बैठ चंदन गम्भीर रूप से जख्मी हो गए दोनों को पुलिस की मदद से सीएचसी बीकापुर उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने राजेश कुमार को मृतक घोषित कर दिया।दूसरा जख्मी चंदन का प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद चिकित्सक शकंर कुमार यादव ने हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और मृतक के परिजन की तहरीर मिलते पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ