कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र- छात्राओं ने शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

 नीलम ब्यूरो रायबरेली, अक्षय मेल



रायबरेली! 
26 जुलाई 1999 को समाप्त हुए कारगिल युद्ध की 21वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज जवाहर विहार कॉलोनी के छात्र छात्राओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को पोस्टर के माध्यम से अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों को कारगिल दिवस पर पोस्टर बनाने हेतु वह ऑनलाइन भेजने हेतु प्रेरित किया। बच्चों ने भी देश के जवानों के लिए अति उत्साह दिखाते हुए पोस्टर बनाए।कक्षा 10 की छात्रा सोनाली मौर्या ने पोस्टर के माध्यम से कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कक्षा 4 के छात्र अभय सिंह ने वीर जवान का तिरंगा लहराते हुए चित्र बनाया। अनूप सिंह ने कारगिल योद्धाओं पर भारत माता के लाल नामक कविता पोस्टर पर लिखकर भेजी। अंजली तिवारी व रजनीकांत ने अपने पोस्टर के माध्यम से समस्त जवानों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। कक्षा एक की छात्रा सांझ सोनी ने वीर सैनिकों के लिए अपनी कविता को रिकॉर्ड करके भेजा। विद्यालय संचालक देवेंद्र शुक्ला ने बच्चों के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों से देश के प्रति बच्चों में एक नया उत्साह उमंग पैदा किया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने समस्त छात्र छात्राओं को कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी देते हुए वीर सैनिकों के पराक्रम के बारे में बताया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सोनाली मौर्य कक्षा 10, प्रियांशी शर्मा 4 को द्वितीय व अभय सिंह को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त आबिद खान, स्वाती मौर्य, काव्या यादव अनूप सिंह, अनुप्रिया शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता,सीता‌ गौड,आश्वी मौर्य आदि के पोस्टर बहुत ही प्रशंसनीय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ