ठगा सा रह गया उज्जवला गैस उपभोक्ता - चौधरी सुरेश निर्मल - डीजल की मंहगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी

ठगा सा रह गया उज्जवला गैस उपभोक्ता - चौधरी सुरेश निर्मल

- डीजल की मंहगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी

अक्षय मेल रायबरेली, नीलम

रायबरेली 25 जुलाई, 2020!


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सलोन विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी चौधरी सुरेश निर्मल ने डीह विकास खण्ड के सुन्दरगंज, पूरे गोंसाई, अहल, पूरे पंडित, राहुल गांधी चैराहा, मटियरवा, परशदेपुर आदि गांवों का दौरा करके सभी की समस्याओं से रूबरू हुए। क्षेत्र की जनता डीजल, पेट्रोल की मंहगाई से परेशान है। श्री चौधरी ने कहा कि डीजल की मंहगाई ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उज्जवला गैस के नाम पर वितरित की गई गैस के उपभोक्ता अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों को इस योजना में सब्सिडी मिलती नहीं है। महिलायें परेशान हैं। मंहगाई की मार रसोंई तक पहुंच चुकी है।
श्री निर्मल के साथ क्षेत्रीय गांवों के भ्रमण के दौरान हरकेश पाल, जगदीश यादव, नासिर, संदीप निर्मल, रमेश कुरील, गणेश मौर्या, श्रवण कुमार, अभय पासी, रामराज सरोज, अभय सिंह, बबलू शुक्ला, दयाराम कोरी, ताराचंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ