कानपुर में शहीद हुए पुलिस जवानों के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शोहरत अली के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया

दैनिक अक्षयमेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
             सुल्तानपुर

सुल्तानपुर-कानपुर में शहीद हुए यूपी पुलिस के 8 जवानों के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के महासचिव रामविलास तिवारी व पूर्व अध्यक्ष शोहरत अली के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया ,आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि, उत्तर प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला बुलंद हो चुका है हत्या डकैती बलात्कार जैसी घटनाओं से प्रदेश की जनता पहले से ही डरी हुई थी ऐसे में कानपुर में यूपी पुलिस के 8 बहादुर जवानों की शहादत से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के लोगों की सुरक्षा करने वाले हमारे पुलिस कर्मी सुरक्षित नहीं है ऐसे में प्रदेश की जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजकर यह मांग की है कि कानपुर में शहीद हुए पुलिस जवानों की घटना का  उच्च स्तरीय जांच कराई जाए ऐसे अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस के जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ