फल विक्रेता की मौत
अक्षय मेल समाचार
मनीष कुमार यादव
आजमगढ़
लालगंज आजमगढ़ नगर पंचायत कटघर लालगंज के एक थोक फल व्यवसाई की वेदांता हॉस्पिटल आजमगढ़ में इलाज के दौरान गुरूवार को सुबह मृत्यु हो गई । जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लालगंज के थोक फल व्यवसाई प्रमोद सोनकर 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नथाई सोनकर कि एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब होने पर वेदांता हॉस्पिटल आजमगढ़ में भर्ती कराया गया । जहां गुरुवार की सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। मृत्यु की खबर सुनते ही लालगंज नगर के फल मंडी , सब्जी मंडी सहित अन्य व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने अपनी अपनी दुकाने बन्द रखी । मृत्यु की जानकारी होते ही आर एस एस के विभाग प्रचारक वैरिस्टर , चेयरमैन विजय सोनकर , सुरेश राम , दीनदयाल बरनवाल , बलराम बरनवाल , विनोद राय , रजनीश जायसवाल , शरद यादव , सभासद कृष्ण कुमार मोदनवाल , अतुल कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने फल व्यवसायी के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किए ।
0 टिप्पणियाँ