ग्रामीणवासियों पुलिस अधीक्षक रायबरेली के चौखट पर लगायी भय मुक्त होने की गुहार
दैनिक अक्षय मेल रायबरेली, नीलम
रायबरेली!
आज 31 जुलाई 2020 को विश्व दलित परिषद् जनपद रायबरेली के तत्वाधान में प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना मण्डल प्रभारी दीनशाहगौरा शिवशरण सिंह के नेतृत्व में ब्लाक दीनशाहगौरा के गौरा खसपरी के प्रधान कोकिला सिंह हिस्ट्रीशीटर साजयाफ्ता अपराधी के आतंक और भय एवं थाना जगतपुर पुलिस की पुलिसया कार्यवाही से परेशान दर्जनों ग्रामीणवासियों ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली के चौखट पर लगायी भय मुक्त होने की गुहार आये हुए ग्रामीणवासियों ने बताया कि कोकिला िंसंह एक हिस्ट्रीशीटर सजायाफ्ता अपराधी है। जो अपने रसूख और रूपये पैसे के बल पर थाना जगतपुर पुलिस की सह पर पूरी गांव सभा में गरीब, किसानों की जमीन हड़पना सरकारी जमीनों पर कब्जा करना एवं करवाना, सकरारी सम्पत्ति का हानी करना अपने संगी साथियों एवं लड़के भतीजों के द्वारा जबरन गरीब दलितों (अनुसूचित जाति) से धन उगायी करवाना, पीडि़त ग्रामवासियों के द्वारा विरोध करने पर जबरन बुरी तरह से मार-पीट करके भय और आतंक फैलाकर आराजक्ता का माहौल फैलायें हुए हैं। जिसकी शिकायत पीडि़तों ने कई बार स्थानीय थाना जगतपुर में हिस्ट्रीशीटर कोकिला िंसंह के भय और आतंक के विरूद्ध शिकायत पत्र भी दिया गया, किन्तु थानें की पुलिस और हल्का इंचार्ज की मिली भगत और सांठ-गांठ से उल्टे पीडि़तों को ही फर्जी मुकदमें में फंसाकर परेशान करना। जिससे पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अपराधी की मिली भगत से कोकिला सिंह के हौसले बुलन्द होने के भय से परेशान पीडि़त दलित किसान मजबूरन गांव छोड़ कर चले जाने पर मजबूर हैं। गरीबों और दलितों के नेता राजेश कुरील ने पुलिस अधीक्षक महोदय रायबरेली से उक्त प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराकर शामिल पुलिस वालों को दण्डित करके हिस्ट्रीशीटर अपराधी कोकिला सिंह के विरूद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही करके ग्रामीणवासियों को भय से मुक्त कर न्याय देने की मांग किया। ज्ञापन देनें वालों में शिव कुमार एडवोकेट, राम बहादुर पास, शिव शंकर यादव, शिवशरण सिंह, लक्ष्मी शंकर, इन्द्रजीत, लाल बहादुर, अखिलेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, नागेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, राम नारायण, शिव शंकर, मनोज सिंह, जितेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र बहादुर सिंह, अनुज सिंह, अनिरूद्ध सिंह आदि लोग मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ